आइये जानते हैं निकला हुआ पेट अंदर करने के लिए क्या करें / How to lose belly fat

 हमारे शरीर में मोटापा बढ़ने से हम आलसी और सुस्त हो जाते हैं। शरीर थका-थका सा रहने लगता है। हमारे कार्य करने की क्षमता  धीमी पड़ जाती है, हर समय ऊंघ आती रहती है और काम में मन नहीं लगता है तथा हमारा स्वास्थ्य भी बहुत अधिक प्रभावित हो जाता है।मोटापा हमारे शरीर को बीमारियों से भर देता है इसलिए अपने सेहत पर ध्यान दें।

आइए जाने पेट निकलने का मुख्य कारण क्या है-

aaiae Jante Hain Nahin Khula Hua pet andar karne ke liye Kya Karen / How to lose belly fat


1.बार-बार खाते पीते रहने या असमय भोजन करने या बिना भूख के भोजन करने से भोजन पचता नहीं है जिससे पेट निकलने लगता है।

2.खाना खाने के साथ पेय पदार्थ पानी आदि ज्यादा लेने या भोजन अधिक करने से पेट निकलता है।

3.पिज़्ज़ा बर्गर यह खाद्य पदार्थ पेट में जाकर फूलती है जिससे पेट निकलता है।

4.देर रात में भोजन करना और रात में भोजन करने के तुरंत बाद सोने से भी पेट निकलता है।

5.पेट में हवा रहने के कारण भी पेट फुला रहता है।

आईए जानते हैं लटका हुआ पेट कैसे कम करें/ या पेट की चर्बी कैसे कम करें घरेलू उपाय।

1.सबसे पहले सुबह उठते ही बासी मुंह अपने क्षमता अनुसार गर्म पानी पिए।

2.अपने लिए एक सही आहार चुने जिसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक हो ऐसे पदार्थ का कम सेवन करें जिसमें तेल और चीनी अधिक हो। तथा फल सलाद हरी ताजी सब्जियों का सेवन भरपूर करें।
  
3.भोजन समय-समय से करें तथा बार-बार खाते पीते रहने से बचें एक दिन में दो बार भोजन करना सबसे अच्छा है सुबह और शाम सुबह। सुबह 8 से 10 के बीच तथा शाम में 6 से 8 के बीच भोजन करने का सही समय है और बीच-बीच में भूख लगने पर फल का सेवन कर सकते हैं। 

4.बाहर के पिज़्ज़ा बर्गर मोमो जंक फूड आदि खाने-पीने के पदार्थ से बचें, यह बाहर के खाने-पीने के पदार्थ पेट को साफ नहीं होने देते हैं तथा कब्ज कर देते हैं।

5.शाम को भोजन करने के बाद 2 से 3 घंटे बाद ही सोने के लिए जाएं क्योंकि सूर्यास्त के बाद हमारी पाचन शक्ति धीमी हो जाती है तथा रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना गर्म गाय का दूध पिए। 

6.अच्छे से भूख लगने पर ही भोजन करें और जब भी भोजन करें, तो भोजन को चबा चबा कर खाएं और भोजन के बाद 10 मिनट वज्रासन में जरूर बैठें। वज्रासन में बैठने से भोजन भी अच्छे से पचता है और पेट की बीमारियां भी दूर रहती हैं।

7.हमारे शरीर के ऊपर और नीचे का हिस्सा जैसे हाथ पैर सर आदि दिन भर काम-काज दौड़-धूप करते रहते हैं इसलिए हाथों पैरों पर फैट जमा नहीं होती है तथा बीच का हिस्सा जैसे पेट का ज्यादा मूवमेंट नहीं हो पता है इसलिए पेट पर फैट जमा हो जाती है।
        पेट पर जमी इन फैट को दूर करने के लिए ऐसे व्यायाम करें जिनका जोर पेट पर पढ़ता हो जैसे-  धनुरासन, भुजंगासन, सर्वांगासन आदि 

अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जा रही है। इन जानकारियों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी अच्छे विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। हम इन जानकारियों के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं तथा इन पर अमल पूर्ण रूप से अपनी जिम्मेदारी पर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ